सुरेश भट सभागृह में रन ऑफ यूनिटी मैराथन के आधिकारिक लोगो का भव्य लोकार्पण  बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु तालाबों का निरीक्षण  नागपुर मनपा की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई में तेज़ी  धरमपेठ ज़ोन के अंतर्गत अनधिकृत ठेलों पर एफआईआर की कार्रवाई शुरू  शहर पुलिस की जुआ मादक पदार्थ और मोटर वाहन कानून के तहत बड़ी कार्यवाही  फर्जीवाड़ा मामले में पति-पत्नी को सश्रम कारावास की सजा  श्री गणेश विसर्जन को लेकर सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न  के जॉन पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह छात्र प्रतिनिधियों ने संभाली नई जिम्मेदारियां  के जॉन पब्लिक स्कूल में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी छात्र परिषद के सदस्यों ने संभाली कमान  पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान  नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त

नागपुर मनपा की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई में तेज़ी

Published on 22 September 2026
news image for नागपुर मनपा की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई में तेज़ी

नागपुर,  महापौर श्रीमती नीता ठाकरे के निर्देशों के अनुपालन में नागपुर महानगरपालिका ने शहर में अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तेज़ कर दी है। सोमवार को हनुमान नगर और सतरंजीपुरा ज़ोन सहित अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

हनुमान नगर ज़ोन में फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए ठेलों और दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जबकि सतरंजीपुरा ज़ोन में रानी दुर्गावती चौक से इटाभट्टी चौक तक फैले अतिक्रमण को हटाया गया।

मनपा के प्रवर्तन विभाग और संबंधित ज़ोन कार्यालयों द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण की जांच लगातार जारी है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने वालों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के दायरे में रेस्टोरेंट, दुकानें, ठेले और अन्य प्रकार के अवैध निर्माण शामिल हैं।

हनुमान नगर ज़ोन: इस ज़ोन के अंतर्गत संत तुकडोजी महाराज पुतला चौक, मानेवाड़ा चौक, म्हाळगीनगर चौक और बेसा पावर हाउस क्षेत्र में कुछ नागरिकों द्वारा फुटपाथ पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर ठेले और दुकानें खड़ी करने की शिकायतें मिली थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने कुल दस ठेले ज़ब्त किए, जिन्हें गोरेवाड़ा स्थित गोदाम में जमा कराया गया। साथ ही अवैध दुकानों को हटाकर संबंधित क्षेत्र को खाली कराया गया।

सतरंजीपुरा ज़ोन: इस ज़ोन में रानी दुर्गावती चौक से इटाभट्टी चौक तक फैले क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाली दुकानों और ठेलों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। फुटपाथ पर लगे ठेलों को ज़ब्त कर लिया गया, जिससे पैदल यात्रियों के लिए मार्ग पुनः सुगम बनाया जा सका।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

news image for Mahalaxmi Infra

साप्ताहिक समाचार

See More
पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान
नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त
नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास
देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई
17 सितंबर से शहर में मनपा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ महीनाभर चलेंगे जनोपयोगी कार्यक्रम
गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा
अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार
नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक
नागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी
news image for BIDM