के जॉन पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह छात्र प्रतिनिधियों ने संभाली नई जिम्मेदारियां  के जॉन पब्लिक स्कूल में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी छात्र परिषद के सदस्यों ने संभाली कमान  पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान  नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त  नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास  देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार  अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई  गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा  अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार  नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक  नागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी

प्रधानमंत्री और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ने भारत और ब्रिटेन के उद्योगपतियों से की मुलाकात

Published on 24 July 2025
news image for प्रधानमंत्री और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ने भारत और ब्रिटेन के उद्योगपतियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री, Rt Hon. सर कीयर स्टारमर ने आज भारत–ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (India – UK Comprehensive Economic and Trade Agreement - CETA) पर हस्ताक्षर के बाद भारत और ब्रिटेन के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के हेल्थ, फार्मास्यूटिकल्स, रत्न और आभूषण, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा, निर्माण, टेलीकॉम, टेक्नोलॉजी, आईटी, लॉजिस्टिक्स, वस्त्र और वित्तीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों के प्रमुख उद्योग प्रतिनिधि मौजूद थे। ये क्षेत्र दोनों देशों में रोजगार सृजन और समावेशी आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं।दोनों नेताओं ने हाल के वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों में हुए विस्तार पर संतोष व्यक्त किया। व्यापार जगत से संवाद करते हुए, उन्होंने व्यापार, निवेश और नवाचार साझेदारी को और मजबूत करने के लिए CETA से उत्पन्न अवसरों का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने इस नए समझौते को दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में व्यापारिक भावना को प्रोत्साहित करने वाला कदम बताया।दोनों नेताओं ने CETA से मिलने वाले ठोस लाभों को उजागर करते हुए, भारत और ब्रिटेन की प्रमुख उत्पादों और नवाचारों की एक भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में रत्न और आभूषण, इंजीनियरिंग उत्पाद, उच्च गुणवत्ता वाले उपभोक्ता उत्पाद और उन्नत तकनीकी समाधान शामिल थे।भारत और यूके के व्यापार जगत के नेताओं ने इस ऐतिहासिक व्यापार समझौते का स्वागत किया और इसे व्यापक रणनीतिक साझेदारी के एक नए युग की शुरुआत बताते हुए, व्यापार और अर्थव्यवस्था के साथ-साथ उभरती प्रौद्योगिकियों, शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग को गहराने की उम्मीद जताई।दोनों नेताओं ने यह भी दोहराया कि वे छोटे और बड़े व्यवसायों को इस नए समझौते के अवसरों का लाभ उठाने और आर्थिक सहयोग के संबंधों को आने वाले वर्षों तक मजबूत करने में हर संभव समर्थन देंगे।  प्रकाशन तिथि: 24 जुलाई 2025, शाम 7:38 बजे | PIB दिल्ली द्वारा
news image for Mahalaxmi Infra

साप्ताहिक समाचार

See More
पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान
नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त
नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास
देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई
17 सितंबर से शहर में मनपा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ महीनाभर चलेंगे जनोपयोगी कार्यक्रम
गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा
अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार
नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक
नागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी
news image for BIDM