नागपुर में वाहन चोर गिरफ्तार पांच अपराधों का खुलासा 3.30 लाख रुपये के चार वाहन जब्त  नागपुर के धंतोली से 57 वर्षीय महिला लापता पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला  तलवार की धमकी देकर मेट्रो का सामान लूटने की कोशिश नवीन कामठी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा  नागपुर के कलमना में दुकान से 1.64 लाख रुपये का स्क्रैप चोरी चंद्रपुर के तीन आरोपी गिरफ्तार  पावरग्रिड के क्षेत्रीय मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ  नागपुर में चोरी की कोशिश दुकानदार पर चाकू से हमला दो बालकों पर केस दर्ज  नागपुर में तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते मिला  बेलतरोडी में घरफोडी अज्ञात चोरों ने 9.12 लाख रुपये का माल उड़ाया मामला दर्ज  पारडी में अज्ञात ट्रक चालक की टक्कर से राहगीर की मौत मामला दर्ज  मध्य प्रदेश पवेलियन बना आईटीबी एशिया 2026 का मुख्य आकर्षण  सीताबर्डी में तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को मारी टक्कर आरोपी फरार मामला दर्ज

नागपुर के पारडी से 27 वर्षीय युवक लापता अपहरण की आशंका में पुलिस ने दर्ज किया मामला

Published on 5 November 2026
news image for नागपुर के पारडी से 27 वर्षीय युवक लापता अपहरण की आशंका में पुलिस ने दर्ज किया मामला

नागपुर के पारडी इलाके से 27 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के अचानक घर से गायब होने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। इस मामले में पारडी पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण की आशंका के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सुमित प्रमोद पाटिल (24), निवासी भवानी हॉस्पिटल के पास, महाकालकर लॉन, पारडी, नागपुर ने पुलिस को बताया कि उनका भाई बादल प्रमोद पाटिल (27) 11 जून 2026 को सुबह करीब 11 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह काम के सिलसिले में राज्य से बाहर जा रहा है।

हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी बादल घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश अपने स्तर पर की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि युवक के लापता होने का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया होगा।

शिकायत के आधार पर पारडी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लापता युवक का हुलिया: बादल का रंग गोरा, चेहरा लंबा, शरीर दुबला-पतला और कद लगभग 6 फीट है। उसके बाल काले हैं। लापता होते समय उसने गुलाबी टी-शर्ट, नीली पैंट और गले में काला धागा पहना हुआ था। वह हिंदी और मराठी भाषा बोलता है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इस युवक के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत पारडी पुलिस स्टेशन या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

news image for BIDM

साप्ताहिक समाचार

See More
नागपुर में दो साल से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार Crime Branch की बड़ी कार्रवाई
नागपुर में ड्रग्स तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन MD ड्रग्स और गांजा समेत ₹2.41 लाख का माल जब्त तीन आरोपी गिरफ्तार
न्यूजीलैंड पर भारत की रोमांचक जीत, दूसरे ODI में 4 रन से दी शिकस्त!
नागपुर में मामूली विवाद में 50 वर्षीय व्यक्ति पर जानलेवा हमला! लोहे की कड़ी और पत्थर से वार दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर महिला से अभद्र व्यवहार और विनयभंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर के जरीपटका में दर्दनाक सड़क हादसा अज्ञात दोपहिया वाहन की टक्कर से 76 वर्षीय महिला की मौत
भारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार जीती Asian Champions Trophy
नागपुर में 20 वर्षीय युवती लापता अपहरण की आशंका में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
नागपुर में प्रतिबंधित गुटखा का बड़ा स्टॉक जब्त आरोपी के घर से ₹2.23 लाख का माल बरामद
एशियन पैरा गेम्स के खिलाड़ियों से आज मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 114 पदकों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की होगी सराहना
news image for Mahalaxmi Infra