के जॉन पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह छात्र प्रतिनिधियों ने संभाली नई जिम्मेदारियां  के जॉन पब्लिक स्कूल में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी छात्र परिषद के सदस्यों ने संभाली कमान  पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान  नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त  नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास  देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार  अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई  गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा  अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार  नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक  नागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी

ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब की 30वीं छायाचित्र स्पर्धा व प्रदर्शनी रविवार से

Published on 13 August 2026
news image for ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब की 30वीं छायाचित्र स्पर्धा व प्रदर्शनी रविवार से

नागपुर: ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब, नागपुर की ओर से क्लब के 30वें स्थापना दिवस और विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर 30वीं वार्षिक छायाचित्र स्पर्धा एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में क्लब के पदाधिकारियों ने पत्रकार परिषद में जानकारी दी।

दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, विठोबा इंडस्ट्रीज, बंधन डिजिटल लैब, अल्ताफ एच. वली तथा अन्य सहयोगियों के सहयोग से आयोजित इस स्पर्धा में ‘वाइल्डलाइफ एंड नेचर’, ‘ट्रैवल, स्ट्रीट एंड इवेंट’ और ‘मोबाइल फोटोग्राफी’ इन तीन श्रेणियों को शामिल किया गया है। विजेताओं को कुल 1 लाख 35 हजार रुपये तक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार, 16 अगस्त को सुबह 11 बजे दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र सभागृह, सिविल लाइंस, नागपुर में होगा। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक एडवोकेट अभिजीत वंजारी उपस्थित रहेंगे। वहीं विठोबा इंडस्ट्रीज के संचालक कार्तिक शेंडे और अल्ताफभाई सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

प्रदर्शनी का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार, 19 अगस्त को शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक विकास ठाकरे उपस्थित रहेंगे। पूर्व कुलपति शरद निंबाळकर और बंधन लैब के अभी बानी की विशेष उपस्थिति रहेगी।

16 से 19 अगस्त तक सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक यह प्रदर्शनी सभी के लिए खुली रहेगी। इसके साथ ही फोटोग्राफी के विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों की मार्गदर्शन कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।

क्लब के अध्यक्ष महेश कालेबांडे, सचिव नरेश नेरकर, कोषाध्यक्ष नितेश बाहे, संयोजक डॉ. मातरिश्व व्यास तथा सहसंयोजक राजन गुप्ता, चेतन जोशी और पंकज गुप्ता के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया जा रहा है।

क्लब अध्यक्ष महेश कालेबांडे ने पत्रकार परिषद में फोटोग्राफी प्रेमियों से प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।

इस अवसर पर महेश कालेबांडे, नरेश नेरकर, चेतन जोशी, गजानन रानडे, राजन गुप्ता और अभी बानी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नाना नाईक, रमाकांत झाड़े, प्रदीप निकम और दिनेश मेहर सहित अन्य सदस्य भी परिश्रम कर रहे हैं।

news image for BIDM

साप्ताहिक समाचार

See More
पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान
नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त
नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास
देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई
17 सितंबर से शहर में मनपा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ महीनाभर चलेंगे जनोपयोगी कार्यक्रम
गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा
अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार
नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक
नागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी
news image for Mahalaxmi Infra