सुरेश भट सभागृह में रन ऑफ यूनिटी मैराथन के आधिकारिक लोगो का भव्य लोकार्पण
Published on 22 September 2026
नागपुर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर नागपुर महानगरपालिका द्वारा आयोजित की जा रही "रन ऑफ यूनिटी" मैराथन 31 अक्टूबर को आयोजित होगी। यह प्रतिष्ठित दौड़ प्रतियोगिता सरदार वल्लभभाई पटेल ग्राउंड, कच्ची विसा, लकड़गंज, नागपुर में संपन्न होगी।
इसी क्रम में आज सुरेश भट सभागृह, रेशीमबाग में "रन ऑफ यूनिटी" मैराथन के आधिकारिक लोगो का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, नागपुर महापौर नीता ठाकरे, उपमहापौर लीला हातीबेड, स्थायी समिति अध्यक्ष शिवानी दानी सहित विधायक प्रवीण दटके, विधायक कृष्णा खोपड़े, विधायक मोहन मते और विधायक संजय भेंडे भी उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, विकास महात्मे, पूर्व विधायक सुधाकर कोहळे, विकास कुंभारे तथा क्रीड़ा सभापति दर्शनी धवड़ ने भी इस अवसर की शोभा बढ़ाई। मैराथन के संयोजक नरेंद्र "बाल्या" बोरकर एवं सत्तापक्ष नेता की भी विशेष उपस्थिति रही।
प्रशासनिक स्तर पर नागपुर महानगरपालिका आयुक्त विपिन इटणकर तथा क्रीड़ा अधिकारी पीयूष आंबुलकर कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, यह मैराथन राष्ट्रीय एकता और सरदार पटेल के आदर्शों को समर्पित होगी तथा शहरभर के खेलप्रेमियों व नागरिकों की व्यापक भागीदारी अपेक्षित है।