श्री गणेश विसर्जन को लेकर सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न  के जॉन पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह छात्र प्रतिनिधियों ने संभाली नई जिम्मेदारियां  के जॉन पब्लिक स्कूल में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी छात्र परिषद के सदस्यों ने संभाली कमान  पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान  नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त  नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास  देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार  अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई  गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा  अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार  नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक

मनपा मुख्यालय में महापौर निता ठाकरे ने किया ध्वजारोहण, नागपुर विकास को लेकर कही बड़ी बात

Published on 15 August 2026
news image for मनपा मुख्यालय में महापौर निता ठाकरे ने किया ध्वजारोहण, नागपुर विकास को लेकर कही बड़ी बात

नागपुर, 15 अगस्त 2026: देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस नागपुर महानगरपालिका मुख्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मनपा मुख्यालय की लॉन पर" 

पर आयोजित समारोह में महापौर श्रीमती निता ठाकरे ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने मनपा अग्निशमन दल की परेड का निरीक्षण किया और जवानों की ओर से दी गई मानवंदना स्वीकार की।

समारोह को संबोधित करते हुए महापौर निता ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को नई गति मिली है। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से नागपुर शहर में भी विभिन्न विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित विकास कार्यों का अनुशेष तेजी से कम हो रहा है।

महापौर ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए हमारे पूर्वजों ने अनेक कठिनाइयों और यातनाओं का सामना किया। उस दौर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं थी और ‘जय हिंद’ तथा ‘भारत माता की जय’ कहना भी अपराध माना जाता था। ऐसे संघर्षों से मिली आजादी को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र और नागपुर के विकास को गति मिल रही है। सफाई कर्मचारियों से लेकर गरीब और जरूरतमंद नागरिकों तक, सभी वर्गों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही हैं।

महापौर ने नागरिकों से देशभक्ति की भावना कायम रखते हुए आपले कर्तव्य प्रामाणिकपणे पार पाडण्याचे आवाहन केले. नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से नागपुर को विकास की दिशा में और आगे ले जाने का विश्वास उन्होंने व्यक्त किया।

समारोह में उपमहापौर लीला हाथीबेड, स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी-वखरे, सत्तापक्ष नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, मनपा आयुक्त डॉ. विपीन, अतिरिक्त आयुक्त अंकित, मुरुगानंथम एम., मिलिंद मेश्राम सहित विभिन्न पदाधिकारी, नगरसेवक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

news image for Mahalaxmi Infra

साप्ताहिक समाचार

See More
पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान
नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त
नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास
देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई
17 सितंबर से शहर में मनपा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ महीनाभर चलेंगे जनोपयोगी कार्यक्रम
गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा
अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार
नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक
नागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी
news image for BIDM