सुरेश भट सभागृह में रन ऑफ यूनिटी मैराथन के आधिकारिक लोगो का भव्य लोकार्पण  बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु तालाबों का निरीक्षण  नागपुर मनपा की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई में तेज़ी  धरमपेठ ज़ोन के अंतर्गत अनधिकृत ठेलों पर एफआईआर की कार्रवाई शुरू  शहर पुलिस की जुआ मादक पदार्थ और मोटर वाहन कानून के तहत बड़ी कार्यवाही  फर्जीवाड़ा मामले में पति-पत्नी को सश्रम कारावास की सजा  श्री गणेश विसर्जन को लेकर सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न  के जॉन पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह छात्र प्रतिनिधियों ने संभाली नई जिम्मेदारियां  के जॉन पब्लिक स्कूल में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी छात्र परिषद के सदस्यों ने संभाली कमान  पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान  नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त

बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु तालाबों का निरीक्षण

Published on 22 September 2026
news image for बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु तालाबों का निरीक्षण

नागपुर, 20 सितंबर: बड़ी श्रीगणेश प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धापूर्वक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक ढंग से संपन्न हो, इस उद्देश्य से नागपुर महानगरपालिका और नागपुर पुलिस द्वारा की गई विसर्जन व्यवस्था का रविवार को विधायक विकास ठाकरे, पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील तथा मनपा आयुक्त डॉ. विपिन की उपस्थिति में निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। इस दौरान विधायक विकास ठाकरे ने पुलिस लाइन टाकळी स्थित कृत्रिम विसर्जन तालाब का निरीक्षण किया, जबकि मनपा सत्तापक्ष नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर कच्छीविसा मैदान पर उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कृत्रिम तालाबों की विसर्जन हेतु तैयारी, नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक यंत्र-सामग्री का जायजा लिया गया। विसर्जन प्रक्रिया सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सह-पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, मनपा अतिरिक्त आयुक्त अंकित, पुलिस उपायुक्त अन्नपूर्णा सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। पुलिस लाइन टाकळी, गोरेवाडा, कोराडी, कोलार तथा कच्छीविसा मैदान स्थित कृत्रिम विसर्जन तालाबों का निरीक्षण कर विसर्जन मार्गों की भी समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन की जानकारी मिलने पर मनपा आयुक्त ने संबंधित क्षेत्रों में अधिक कृत्रिम तालाब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बड़ी प्रतिमाओं की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त मानव संसाधन, क्रेन संचालन के दौरान पुलिस बंदोबस्त तथा कच्छीविसा मैदान की क्रीडा सुविधाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। सभी तालाबों में समय पर पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

इस दौरे में भीड़ प्रबंधन, यातायात, अग्निशमन, विद्युत व्यवस्था तथा मानव संसाधन के समन्वय पर विशेष बल दिया गया, ताकि विसर्जन प्रक्रिया निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

news image for Mahalaxmi Infra

साप्ताहिक समाचार

See More
पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान
नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त
नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास
देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई
17 सितंबर से शहर में मनपा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ महीनाभर चलेंगे जनोपयोगी कार्यक्रम
गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा
अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार
नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक
नागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी
news image for BIDM