के जॉन पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह छात्र प्रतिनिधियों ने संभाली नई जिम्मेदारियां  के जॉन पब्लिक स्कूल में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी छात्र परिषद के सदस्यों ने संभाली कमान  पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान  नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त  नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास  देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार  अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई  गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा  अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार  नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक  नागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी

पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान

Published on 18 September 2026
news image for पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान

नागपुर शहर के पुलिस आयुक्त श्री विश्वास नांगरे पाटील ने आज पुलिस भवन स्थित अपने कार्यालय में एक विशेष समारोह के दौरान क्राइम ब्रांच यूनिट क्रमांक 2, सीताबर्डी और सक्करदरा पुलिस थाने तथा नियंत्रण कक्ष डायल 112 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सीताबर्डी पुलिस थाने में दर्ज एक गंभीर मामले की समानांतर जांच के दौरान क्राइम ब्रांच यूनिट क्रमांक 2 की सहायक पुलिस निरीक्षक शुभांगी देशमुख और पुलिस कांस्टेबल कमलेश गनेर, तथा सीताबर्डी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुहास राऊत, पुलिस उपनिरीक्षक विनोद तिवारी, हवलदार उमेश कसलीकर और कमलेश मनिर, तथा कांस्टेबल सैयद वाहीद गफीर, अमित तिवारी एवं मनीष रामटेके ने संयुक्त रूप से जांच करते हुए मृतक की पहचान सुनिश्चित की। मिली जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें तत्परता से गिरफ्तार किया गया, जिससे मामला सुलझाने में सफलता मिली।

इसके अलावा, डायल 112 नियंत्रण कक्ष में तैनात महिला पुलिस कांस्टेबल पूजा पुसाम और गंगा शिरसाठ की सतर्कता भी विशेष उल्लेखनीय रही। 1 सितंबर 2026 को डायल 112 पर एक आपातकालीन कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर ने बताया कि उसके पति घर में फांसी लगा रहे हैं। इन कर्मचारियों ने मात्र 50 सेकंड के भीतर यह कॉल कळमना बीट क्रमांक 2 को सौंपी, जिसके बाद टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बंद दरवाजा तोड़कर कॉलर के पति की जान बचाई।

वहीं महिला पुलिस कांस्टेबल रोशनी हलमारे, पपिता चौलाये और वैशाली ढेंगे ने डायल 112 की मूल भावना के अनुरूप नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अगस्त 2026 माह के दौरान दिन और रात्रि पाळी में कॉल डिस्पैचरों के न्यूनतम प्रतिक्रिया समय (रिस्पॉन्स टाइम) का विस्तृत आढावा लिया।

एक अन्य घटना में, सक्करदरा पुलिस थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक के कर्मचारियों पर मिर्ची पाउडर फेंककर 4 लाख 53 हज़ार रुपये नकद लूटकर फरार हो रहे आरोपी को गश्त के दौरान पुलिस हवलदार शैलेष बेलेकर, राजेंद्र मोहोड, टप्पुलाल चुटे और शरदसिंग टेंभरे ने अपनी सूझबूझ से तुरंत पकड़ लिया और आरोपी से चोरी की पूरी रकम बरामद की।

इन सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त श्री नवीनचंद्र रेड्डी, अपर पुलिस आयुक्त श्री राजेंद्र दाभाड़े, श्री वसंत परदेशी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

news image for BIDM

साप्ताहिक समाचार

See More
पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान
नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त
नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास
देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई
17 सितंबर से शहर में मनपा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ महीनाभर चलेंगे जनोपयोगी कार्यक्रम
गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा
अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार
नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक
नागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी
news image for Mahalaxmi Infra