के जॉन पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह छात्र प्रतिनिधियों ने संभाली नई जिम्मेदारियां  के जॉन पब्लिक स्कूल में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी छात्र परिषद के सदस्यों ने संभाली कमान  पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान  नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त  नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास  देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार  अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई  गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा  अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार  नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक  नागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी

नागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी

Published on 11 September 2026
news image for नागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी

नागपुर महानगरपालिका के जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपरा वाले 'मारबत महोत्सव' को इस वर्ष पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। तऱ्हाने तेली समाज द्वारा आयोजित पीली और काली मारबत तथा विभिन्न बडग्या आयोजन समितियों के सहयोग से मनपा ने इस वर्ष पहली बार मारबत महोत्सव का सफल आयोजन किया। ढोल-ताशों की गूंज और हजारों नागपुरवासियों की मौजूदगी में संपन्न हुए इस उत्सव में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे के साथ-साथ फ्रांस के वाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेर्नो, नॉर्वे की वाणिज्य दूत 

मोनिका निगलगार्ड और फिनलैंड की वाणिज्य दूत पेट्रा थीमन ने विशेष रूप से शिरकत की। इस ऐतिहासिक महोत्सव में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ, दिग्गज निर्देशक सुभाष घई, क्रिकेटर उमेश यादव और

 अभिनेता अंकुश चौधरी की मौजूदगी से उपस्थित लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपने खास अंदाज में "बीडू...!" कहकर "इडा पिडा घेऊन जा गे... मारबत!" का नारा लगाया, जिससे पूरा माहौल जोश से भर गया। इस वर्ष के उत्सव में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर आधारित 'बडग्या' आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने संबोधन में कहा कि नागपुर की 145 वर्ष पुरानी इस परंपरा को सांस्कृतिक पर्यटन का रूप देकर वैश्विक स्तर तक पहुंचाने का महानगरपालिका का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने महाराष्ट्र के आम जनजीवन से सभी कष्ट और सूखे का संकट दूर होने की कामना व्यक्त की। महापौर निता ठाकरे की परिकल्पना और स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी-वखरे के कुशल संचालन में संपन्न हुए इस पहले वैश्विक मारबत महोत्सव में विदेशी मेहमानों के साथ सुभाष घई और उमेश यादव ने भी नागपुर की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व व्यक्त किया। चितार ओळी चौक में जुटे हजारों नागरिकों ने इस परंपरा का भरपूर आनंद लिया।

news image for BIDM

साप्ताहिक समाचार

See More
पुलिस आयुक्त के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान
नागपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त
नागपुर के हुडकेश्वर हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास
देहव्यापार व एमडी पावडर तस्करी में आरोपी गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, गुन्हे शाखा अंमली पदार्थ विरोधी पथक की कार्रवाई
17 सितंबर से शहर में मनपा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ महीनाभर चलेंगे जनोपयोगी कार्यक्रम
गणेश मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन मनपा का क्यूआर कोड बना नागरिकों का सहारा
अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मालिक समेत कई गिरफ्तार
नागपुर पुलिस दल का गौरव पुलिसकर्मी के बेटे ने विश्व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 2 स्वर्ण पदक
नागपूर मारबत महोत्सव को वैश्विक पहचान बॉलीवुड सितारों-विदेशी राजनयिकों की हाजिरी
news image for Mahalaxmi Infra